राज कपूर से शादी करने के लिए गुज़रे ज़माने की अदाकारा ने होम मिनिस्टर से कर दी थी फरियाद
'द कपूर्स: द फर्स्ट फैमिली ऑफ इंडियन सिनेमा' किताब के मुताबिक, दिवंगत ऐक्टर राज कपूर से शादी करने के लिए दिवंगत अभिनेत्री नरगिस तत्कालीन गृह मंत्री मोरारजी देसाई के पास गई थीं। उन्होंने देसाई से पूछा था शादीशुदा राज कपूर से वह कानूनी रूप से कैसे शादी कर सकती हैं। नरगिस ने बाद में सुनील दत्त से शादी की थी।