रोज़गार सृजन सबसे बड़ा वैश्विक मुद्दा: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान रोज़गार सृजन को सबसे बड़ा वैश्विक मुद्दा बताया है। इस दौरान सीतारमण ने विश्व बैंक से डेटा, विश्लेषण तथा ज्ञान के आधार पर रोज़गार सृजन करने वाले उच्च प्राथमिकता के कौशल क्षेत्रों की पहचान करने में देशों के साथ सहयोग करने का आह्वान भी किया।