रिजिजू ने 'इमरजेंसी' का बचाव करतीं इंदिरा गांधी का पुराना वीडियो किया शेयर, बोले- नई पीढ़ी देखे
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का पुराना इंटरव्यू शेयर किया है जिसमें वह 'इमरजेंसी' का बचाव कर रही हैं। वीडियो में इंदिरा कह रही हैं, "मेरे फैसले को संसद ने भी मंज़ूरी दी थी।" रिजिजू ने लिखा, "युवा पीढ़ी यह ज़रूर देखे...और 'आज़ादी' के नारे लगाने तथा इस सरकार को तानाशाह बताने वालों को जवाब दे।"