राज ठाकरे ने पुलिस के अनुरोध पर हटाई मोदी-अदाणी डॉक्यूमेंट्री, कहा- संघर्ष जारी रहेगा
एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई पुलिस के अनुरोध पर सोशल मीडिया से मोदी-अदाणी पर बनी डॉक्यूमेंट्री हटा दी है। इस फिल्म को 48 लाख+ व्यूज़ मिले थे। इसमें भारतीय उद्योग में अदाणी ग्रुप के बढ़ते प्रभाव को लेकर चिंता जताई गई थी। ठाकरे ने कहा कि वे एकाधिकार के खिलाफ और संतुलित अर्थव्यवस्था के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे।