राजामौली के 'करीबी दोस्त' ने किया सुसाइड, कहा- राजामौली ने लड़की के लिए करियर बर्बाद कर दिया
डायरेक्टर एसएस राजामौली के 'करीबी दोस्त' श्रीनिवास राव ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है। मरने से पहले पुलिस को भेजे वीडियो में श्रीनिवास ने राजामौली और उनकी पत्नी रामा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बकौल श्रीनिवास, लव ट्रायंगल के कारण उनके रिश्ते में कड़वाहट आई और राजामौली ने एक महिला के लिए उनका (श्रीनिवास) करियर बर्बाद कर दिया।