राज-मिस्त्री रहे शख्स ने की ₹670 करोड़ की धोखाधड़ी, देशभर में 7400 लोगों को लगाया चूना
राज-मिस्त्री और पेट्रोल पंप कर्मचारी के रूप में पहले काम करने वाले तेलंगाना के नानावत भूपाल नाइक को ₹670 करोड़ के घोटाले का कथित मास्टरमाइंड बताया गया है। उसने निवेशकों को सालाना 48% रिटर्न देकर देशभर के करीब 7,400 लोगों से ठगी की। उसकी कंपनियों से जुड़े 70 बैंक खातों में अब तक केवल ₹35 लाख मिले हैं।