राज्य में आने वाले अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई करे राज्य सरकार: झारखंड HC
झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को संथाल परगना के रास्ते राज्य में प्रवेश करने वाले अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने सरकार को आधार कार्ड और वोटर आईडी का औचक निरीक्षण करने का सुझाव दिया। बकौल कोर्ट, घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशियों के खिलाफ केंद्र व राज्य सरकार को मिलकर काम करना चाहिए।