राज्यसभा के 72 साल के इतिहास में पहली बार सभापति के खिलाफ पेश हुआ अविश्वास प्रस्ताव
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया है कि राज्यसभा के 72 साल के इतिहास में पहली बार विपक्षी दलों ने आधिकारिक रूप से राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। उन्होंने बताया कि अब तक तीन ऐसे अवसर आए हैं जब लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है।