राज्यसभा का कार्यकाल पूरा करने के बाद मैं संसद पर आधारित कहानी लिखूंगी: सुधा मूर्ति
लेखिका व राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने कहा है कि राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद वह संसद पर आधारित कहानी लिखेंगी। उन्होंने अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना के साथ बातचीत में कहा, "मुझे (कहानी) लिखने में सिर्फ 10 से 15 दिन लगते हैं लेकिन मैं कहानी के बारे में एक साल से भी ज़्यादा समय तक सोचती रहती हूं।"