राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ INDIA ब्लॉक ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को हटाने के लिए इंडिया ब्लॉक ने मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में करीब 70 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। इंडिया ब्लॉक ने धनखड़ पर 'पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली' का आरोप लगाया है। इंडिया ब्लॉक ने दावा किया कि वह सदन की कार्यवाही के दौरान सत्ता पक्ष का पक्ष लेते हैं।