राज्यसभा चुनाव में मतदान करने अब तक नहीं पहुंचे बिहार में महागठबंधन के 4 विधायक
बिहार में महागठबंधन के 4 विधायक अब तक राज्यसभा चुनाव में मतदान करने नहीं पहुंचे हैं। इनमें मनिहारी सीट से कांग्रेस के मनोहर प्रसाद, वाल्मीकि नगर से सुरेंद्र कुशवाहा और फारबिसगंज के मनोज विश्वास और आरजेडी के विधायक फैसल रहमान ने मतदान नहीं किया है। गौरतलब है कि बिहार की 5 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है।