राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को MP में लगा झटका, प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव से पहले झटका लगा है। आगामी चुनाव में पार्टी की प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया है। बीजेपी ने मीनाक्षी नटराजन पर नामांकन पत्र में जानकारी छिपाने का आरोप लगाया था और चुनाव आयोग से इसे रद्द करने की मांग की थी। प्रदेश में 3 सीटों पर चुनाव होना है।