राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने किया राघव चड्ढा का समर्थन
'आप' द्वारा राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने उनका समर्थन किया है। दरअसल, राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने संसद में उठाए गए कई मुद्दों को एक साथ दिखाया। वीडियो पर प्रियंका ने तालियां और समर्थन जताने वाले इमोजी से कमेंट किया।