राज रेयॉन इंडस्ट्रीज़ के शेयरों ने 5 साल में दिया 51,000% से ज़्यादा का रिटर्न
टेक्सटाइल कंपनी राज रेयॉन इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के शेयरों ने पिछले 5 साल में 51,000% से ज़्यादा का रिटर्न दिया है। बीएसई के डेटा के अनुसार, 30 अगस्त 2019 को इस कंपनी के एक शेयर की कीमत सिर्फ 5 पैसे थी जिसकी कीमत वर्तमान में ₹25.56/शेयर है। वहीं, इस शेयर का पिछले 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर ₹43.60 है।