राजीव और सोनिया के बाद गांधी परिवार से तीसरे नेता प्रतिपक्ष बने राहुल गांधी
18वीं लोकसभा में नेता विपक्ष चुने जाने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने पिता व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और अपनी मां और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बाद 'गांधी परिवार' में तीसरे शख्स हैं। इससे पहले राजीव गांधी दिसंबर 1989 से दिसंबर 1990 तक जबकि सोनिया गांधी अक्टूबर 1999 से फरवरी 2004 तक नेता प्रतिपक्ष रही हैं।