राजीव गांधी से अधिक बुद्धिमान हैं राहुल, रणनीति बनाने में भी बेहतर: सैम पित्रोदा
कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने 'पीटीआई-भाषा' के साथ इंटरव्यू में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को लेकर कहा है कि राहुल अपने पिता (दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी) से ज़्यादा बुद्धिमान हैं। उन्होंने कहा, "राहुल अपने पिता राजीव से बेहतर रणनीतिकार हैं। दोनों अलग दौर के नेता हैं जिन्होंने अलग-अलग मुद्दों का सामना किया है।"