दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे निर्देशक राज शांडिल्य, गायक के व्यवहार को लेकर कही यह बात
उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा दलेर मेहंदी पर नशे में परफॉर्म करने के आरोपों के बाद निर्देशक राज शांडिल्य उनके समर्थन में आए हैं। राज ने कहा कि उन्होंने दलेर को कभी शराब पीते नहीं देखा। मीका सिंह, अनुपम खेर, राजपाल यादव और कपिल शर्मा समेत कई कलाकर दलेर के समर्थन में अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं।