राजेश एक्सपोर्ट्स के CFO को 2020 से नहीं मिली सैलरी, MD को मिला ₹17,000/महीना
ईडी ने राजेश एक्सपोर्ट्स पर छापेमारी के बाद आरोप लगाया कि कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹7.7 लाख करोड़ होने के बावजूद इसके सीएफओ को 2020 से कोई सैलरी नहीं मिली है और एमडी को प्रतिमाह ₹17,000 मिले। मामला तब सामने आया है जब सेबी ने आरोप लगाया कि कंपनी ने अपना रेवेन्यू FY21-FY25 के बीच ₹15.15 लाख करोड़ बढ़ाकर दिखाया।