राजेश एक्सपोर्ट्स को लगेगा बड़ा झटका! PLI स्कीम से बाहर करने की तैयारी में सरकार
रिपोर्ट के मुताबिक, सेबी द्वारा दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड रिफाइनरी राजेश एक्सपोर्ट्स पर ₹15.15-लाख करोड़ की कमाई बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने का आरोप लगाए जाने के बाद केंद्र सरकार कंपनी को ACC बैटरी स्टोरेज PLI स्कीम से बाहर करने पर विचार कर रही है। भारी उद्योग मंत्रालय मामले की समीक्षा कर रहा है और इसपर अंतिम फैसला जल्द लिया जा सकता है।