राजकोट आग हादसे में मारे गए कॉलेज के छात्र के पिता ने मांगा ₹20 लाख का मुआवज़ा
राजकोट गेमिंग ज़ोन हादसे में जान गंवाने वाले 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के पिता ने ज़िला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग का रुख करते हुए गेम ज़ोन की संचालक कंपनी से ₹20 लाख के मुआवज़े की मांग की है। पीड़ित पिता ने बताया कि उनका बेटा पढ़ाई में अच्छा था लेकिन लापरवाही के कारण हुए हादसे में उसकी मौत हो गई।