राजकोट में गेमिंग ज़ोन के दस्तावेज़ों से छेड़छाड़ के आरोप में 2 नगर निगम कर्मी गिरफ्तार
राजकोट (गुजरात) के टीआरपी गेमिंग ज़ोन में पिछले महीने लगी आग की घटना के बाद उससे संबंधित दस्तावेज़ों से छेड़छाड़ करने के आरोप में नगर निगम के 2 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आग की घटना के बाद आरोपियों ने गेमिंग ज़ोन से जुड़े सरकारी दस्तावेज़ों में छेड़छाड़ की और जाली दस्तावेज़ भी बनाए।