राजकुमार राव की 'श्रीकांत' को मिला सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'श्रीकांत' को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिला है। 2024 में बनी यह फिल्म श्रीकांत बोला पर आधारित है जो एमआईटी में दाखिला लेने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय दृष्टिहीन छात्र बने। एमआईटी से स्नातक होने के बाद बोला ने भारत लौटने का फैसला किया और हैदराबाद में बोलांट इंडस्ट्रीज़ की स्थापना की।