राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ' का टीज़र हुआ जारी, 10 अप्रैल को होगी रिलीज़
अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ' का मंगलवार को टीज़र जारी किया गया और यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। राजकुमार राव के साथ इस फिल्म में वामिका गब्बी बतौर लीड ऐक्ट्रेस नज़र आएंगी। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है और दिनेश विजान इसके निर्माता हैं।