राजकीय सम्मान के साथ किया गया श्याम बेनेगल का अंतिम संस्कार
दिग्गज फिल्म निर्माता-निर्देशक श्याम बेनेगल का राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क विद्युत शवदाह गृह में मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। बेनेगल के अंतिम संस्कार में बोमन ईरानी, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक, गुलज़ार और जावेद अख्तर समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। गौरतलब है कि श्याम बेनेगल का निधन सोमवार को हो गया था।