राजनीति कभी भी युद्ध का मैदान नहीं बनना चाहिए: ट्रंप पर हमले के बाद बाइडन
पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है, "राजनीति कभी भी युद्ध का मैदान नहीं बनना चाहिए।" बाइडन ने कहा, "जब हम असहमत होते हैं तो हम दुश्मन नहीं होते हैं बल्कि हम पड़ोसी होते हैं, दोस्त होते हैं, सहकर्मी होते हैं और साथी होते हैं। हमें एकसाथ खड़ा होना चाहिए।"