राजनीति में मज़ा नहीं आ रहा, लोग टूटी 'नाली' का मुद्दा लेकर आते हैं: कंगना रनौत
अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने एक पॉडकास्ट में कहा है, "मैं यह नहीं कहूंगी कि मुझे इसमें (राजनीति में) मज़ा आ रहा है। यह बहुत ही अलग तरह का काम है, समाज सेवा जैसा।" उन्होंने कहा कि लोग उनके पास 'टूटी नाली की समस्या' लेकर आते हैं। उन्होंने कहा, "मैं एक सांसद हूं...उनसे कहती हूं...यह राज्य का मुद्दा है।"