राजनीति से प्रेरित: शिवाजी की प्रतिमा गिरने को लेकर MVA के प्रस्तावित मार्च पर BJP
बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने को लेकर महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के प्रस्तावित मार्च को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा, "यह सबकुछ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर किया जा रहा है। मराठा साम्राज्य के संस्थापक के प्रति विपक्ष का प्रेम दिखावटी है।" एमवीए रविवार को मार्च निकालेगा।