राजनीतिक लोग लड़कियां सप्लाई कर मंत्री बन जाते हैं: मुज़फ्फरपुर कांड पर आरजेडी विधायक
आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने मुज़फ्फरपुर (बिहार) में कई युवतियों का यौन शोषण किए जाने के मामले में मंगलवार को कहा, "यह हमेशा होता रहेगा।" उन्होंने कहा, "हमारे यहां कुछ राजनीतिक लोग हैं...जो (लड़कियों की) सप्लाई का काम करते हैं और कभी सांसद बन जाते हैं, कभी बिहार के मंत्री बन जाते हैं। उनका काम लड़कियों से दुर्व्यवहार करना है।"