राजनीतिकरण किया जा रहा है: महाराष्ट्र में जारी भाषा विवाद पर वीर सावरकर के पोते
महाराष्ट्र में जारी भाषा विवाद पर वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने कहा है, "कुछ लोग अपने फायदे के लिए राजनीतिकरण कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "हमें अपनी भाषा पर गर्व होना चाहिए, अहंकार नहीं। भाषा को लेकर दुराभिमान बहुत ज़्यादा पैदा हो रहा है और समाज का विघटन हो रहा है, जो बहुत ही गलत बात है।"