राजनाथ सिंह ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण पर DRDO को दी बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण पर SFC और DRDO को बेहतरीन मिशन लॉन्च के लिए बधाई दी है। भारत ने गुरुवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से मध्यम दूरी की अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने सभी परिचालन और तकनीकी मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया।