पाकिस्तान को राजनाथ की चेतावनी, कहा- आतंकवाद पर किसी भी स्ट्राइक के लिए तैयार है भारत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि भारत राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जब भी पड़ोसी देश आतंकवाद को बढ़ावा देगा, भारत आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तैयार रहेगा। बकौल राजनाथ, भारत युद्ध नहीं शांति चाहता है, और न किसी देश की जमीन पर कब्जा करना चाहता है।