राजपुताना बायोडीज़ल का SME IPO अब तक 56 गुना हुआ सब्सक्राइब, ₹95 पहुंचा GMP
राजपुताना बायोडीज़ल का ₹24.70 करोड़ का एसएमई आईपीओ दूसरे दिन 56 गुना सब्सक्राइब हो गया है। पहले दिन यह आईपीओ 30 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी ने आईपीओ में प्राइस बैंड ₹123-₹130 प्रति शेयर तय किया है और ग्रे मार्केट में यह शेयर ₹130 के इश्यू प्राइस की तुलना में ₹95 के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिख रहा है।