राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में बड़ी राहत; सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जाओ पैसे कमाओ
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस केस में अभिनेता राजपाल यादव को राहत देते हुए उन्हें एक फिल्म की शूटिंग के लिए कनाडा जाने के लिए उनका पासपोर्ट वापस देने की अनुमति दी है। कोर्ट ने कथित तौर पर राजपाल से कहा, "जाओ और पैसे कमाओ।" कोर्ट ने उन्हें विदेश से लौटकर ट्रायल कोर्ट को सूचित करने को कहा है।