राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से आखिरी मौका, ₹2 करोड़ जमा करने का आदेश
चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए ₹2 करोड़ जमा करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है। कोर्ट ने इसे आखिरी मौका बताते हुए रकम जमा करने और भुगतान का ठोस प्रस्ताव देने को कहा। अदालत ने उनकी सरेंडर से मिली छूट भी 5 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।