VIP एंट्री छोड़ लाइन में लगकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे राजपाल
बॉलीवुड ऐक्टर राजपाल यादव गणेश उत्सव के दौरान मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान वह VIP एंट्री लेने के बजाय आम श्रद्धालुओं के साथ कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नज़र आए जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में लाइन में खड़े राजपाल ‘गणपति बप्पा मोरिया’ का जयकारा लगाते भी दिखे।