'यूपी में सपा को खत्म करना चाहती है कांग्रेस', ओपी राजभर ने कसा तंज़
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख और यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि कांग्रेस बंगाल में टीएमसी और बिहार में आरजेडी की तरह यूपी में सपा को खत्म करना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि सपा-कांग्रेस गठबंधन नहीं होगा। राजभर ने BLO पर पार्टी विशेष के लिए काम करने के आरोप भी लगाए।