राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली में NIA की रेड, खालिस्तानी आतंकी अर्श दल्ला से जुड़ा है मामला
एनआईए ने कनाडा स्थित खालिस्तानी आतंकवादी अर्श दल्ला से जुड़े मामले में राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में 10 स्थानों पर छापेमारी की है। लोगों को आतंकित करने के लिए सितंबर 2024 में निमराणा (राजस्थान) के एक होटल परिसर में 35 राउंड गोलियां बरसाई गई थीं। हमलावर बांबिया गिरोह के सदस्य थे जिनका दल्ला के आतंकवादी-गैंगस्टर नेटवर्क से संबंध था।