राजस्थान HC की कैंटीनों में मिली सड़ी-गली सब्ज़ियां, एक्सपायरी डेट के मसाले हो रहे थे इस्तेमाल
जयपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट की कैंटीनों में सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की। इस दौरान अधिकारियों को फंगस लगी हुई फ्रीज, सड़ी-गली सब्ज़ियां, एक्सपायरी डेट के मसाले, ज़ंग लगे डिब्बे, आर्टिफिशियल फूड कलर और गंदे बर्तनों का इस्तेमाल होता पाया गया। अधिकारियों ने पाया कि बिना फूड लाइसेंस के कैंटीनों का संचालन हो रहा था।