राजस्थान उप-चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में कौन-कौन हैं शामिल?
राजस्थान कांग्रेस ने 7 सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उप-चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इनमें प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट शामिल हैं।