राजस्थान के PHED विभाग में हुआ घोटाला, गायब हुए ₹350 करोड़ के सामान
राजस्थान के पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (पीएचईडी) विभाग में ₹350 करोड़ के घोटाले का मामला सामने आया है।
इंजीनियर्स की कस्टडी में रखा सरकारी सामान गायब हो गया है जिसमें इलेक्ट्रिकल पैनल्स, वॉल्व सहित अन्य सामग्री गायब हो गई है। घोटाला जयपुर सहित 12 ज़िलों में हुआ है व आशंका है कि इंजीनियर्स व ठेकेदारों ने सामग्री गायब की है।