राजस्थान के अनूपगढ़ में ₹60 करोड़ की हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से ड्रोन के ज़रिए लाई गई थी

अनूपगढ़ (राजस्थान) में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास से बीएसएफ व पुलिस की टीम ने 12 किलोग्राम हेरोइन ज़ब्त की है। पुलिस के अनुसार, इसे पाकिस्तान से ड्रोन के ज़रिए तस्करी कर लाया गया था और बरामद हुई हेरोइन की अनुमानित कीमत ₹60 करोड़ है। एसपी रमेश मोरया ने बताया कि सीमा क्षेत्र में जल्द ड्रोन रोधी प्रणाली लगाई जाएगी।

Load More