राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में मिले महिला के शव के हिस्से
राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में एक महिला के शव के हिस्से मिले हैं। बीकानेर में करीब 6 दिन पहले महिला की सिर कटी लाश मिली थी जिसके बाद शुक्रवार को जोधपुर के एक नाले में महिला का सिर और हाथ मिले। बकौल पुलिस, महाराष्ट्र निवासी महिला की हत्या जोधपुर निवासी एक शख्स व उसकी लिव-इन पार्टनर ने मिलकर की थी।