राजस्थान के एक घर में मिले 11 कोबरा के बच्चे, 6 घंटे में किया गया रेस्क्यू
जैसलमेर (राजस्थान) में मंगलवार को एक घर में कोबरा के 11 बच्चे मिले जिसका वीडियो सामने आया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर ने 6 घंटे की मशक्कत से सभी सांपों को रेस्क्यू किया जिसके बाद उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। स्नेक कैचर ने बचाया कि सांप के बच्चे पाइप लाइन के अंदर थे।