राजस्थान के कांग्रेस अध्यक्ष का दावा- मंत्रियों की जासूसी कर दिल्ली भेजी जा रही है रिपोर्ट
राजस्थान में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दावा किया है कि विशेष सहायक (एसए) प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों की जासूसी कर फाइलों की रिपोर्ट दिल्ली में बीजेपी नेतृत्व को भेज रहे हैं। डोटासरा ने इसे 'प्रजातंत्र का अपमान' बताते हुए कहा कि मंत्रियों को अपने विभाग का काम करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए।