राजस्थान के कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जैश-ए-मोहम्मद के नाम से मिला पत्र

राजस्थान में हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक को मिली एक अज्ञात चिट्ठी में श्रीगंगानगर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, बूंदी आदि रेलवे स्टेशनों को 30 अक्टूबर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह चिट्ठी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम से थी। धमकी मिलने के बाद रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Load More