राजस्थान की खारी नदी में 27 साल बाद आया पानी, गांव वालों ने चुनरी ओढ़ाकर किया स्वागत
राजस्थान में भीलवाड़ा ज़िले का दांताड़ा खारी बांध भारी बारिश की वजह से ओवरफ्लो हो गया है जिसकी वजह से खारी नदी में 27 साल बाद पानी पहुंचा है। पिछली बार यह बांध 1997 में ओवरफ्लो हुआ था। नदी में पानी देखते ही ग्रामीण स्वागत के लिए दौड़ पड़े और पूजा-पाठ व चुनरी ओढ़ाकर नदी का स्वागत किया।