राजस्थान कांग्रेस ने विधानसभा उप-चुनाव से पहले अपनी 27 ब्लॉक कमिटी को किया भंग
राजस्थान कांग्रेस ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर विधानसभा उप-चुनाव से पहले अपनी 27 ब्लॉक कमिटी भंग कर दी है। इस सूची में कोटा की 6 ब्लॉक कांग्रेस कमिटी, धौलपुर की 2, झुंझुनू की 3, बाड़मेर की 2, जयपुर की 3, चित्तौड़गढ़ की 2, बांसवाड़ा की 2, अजमेर की 2, अलवर की 3 आदि कमिटी शामिल है।