राजस्थान की गरासिया जनजाति में दूल्हा-दुल्हन को खाट पर बैठाकर झुलाने की है परंपरा
राजस्थान की गरासिया जनजाति में शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन को एक-एक करके खाट पर बैठाकर हवा में झुलाने की परंपरा है। महिलाएं लोकगीत गाती हैं और पुरुष ढोल की थाप पर झूमते हैं। इसे 'मोरिया नृत्य' कहते हैं जिसके बिना शादी अधूरी मानी जाती है। नृत्य के बाद परिवार एक-दूसरे को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।