राजस्थान के चूरू में कलेक्ट्रेट की जर्जर बिल्डिंग का एक हिस्सा ढहा, बाल-बाल बचे कर्मचारी
चूरू (राजस्थान) में शनिवार रात कलेक्ट्रेट की एक बिल्डिंग का हिस्सा भरभराकर ढह गया और इस हादसे में 2 कर्मचारी मलबे के नीचे दबने से बाल-बाल बच गए। बकौल रिपोर्ट्स, कलेक्ट्रेट की इस बिल्डिंग को जर्जर घोषित किया जा चुका है और मरम्मत के लिए ₹19 करोड़ का बजट भी आ चुका है लेकिन इसका काम शुरू नहीं हुआ है।