राजस्थान के जैन मंदिर में हुआ ₹1.28 करोड़ का सोना-चांदी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखा चोर
राजस्थान के भीलवाड़ा में स्थित स्वस्ति धाम जैन मंदिर में गुरुवार देर रात चोरों ने मुनि सुवर्तनाथ की प्रतिमा से 1.3 किलोग्राम सोने का आभामंडल और 3 किलोग्राम चांदी के चरण चिह्न चुरा लिए। चोरी हुए सोने-चांदी की कुल कीमत करीब ₹1.28 करोड़ आंकी गई है। सीसीटीवी फुटेज़ में एक संदिग्ध सफेद शर्ट और नीली पैंट में देखा गया है।